फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किसानों ने बंद किया कालोनी का रास्ता, थाने पहुंचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। कंकरखेड़ा थाने पर रविवार को सैकड़ो की संख्या में शिव धाम व तीर्थ कुंज कॉलोनी के लोग पहुंचे। लोगों ने किसानों पर कॉलोनी का रास्ता बंद करने का आरोप लगाया है। वही रास्ता बंद होने से कॉलोनी के लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित लोगों ने थाने पर तहरीर देते हुए न्याय की मांग की। न्याय नहीं मिलने पर धरने पर बैठने का फैसला किया। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की नंगलाताशी डिवाइडर रोड पर शिव धाम व तीर्थ कुंज के नाम से कॉलोनी है। रविवार को सैकड़ो की संख्या में दोनों कॉलोनी के लोग कंकरखेड़ा थाने पहुंचे। कॉलोनी निवासी ब्रजपाल शर्मा, लक्ष्य, कुलदीप, यशपाल, अशोक, सुमित, मेघा, पुष्पा, वीरमति, दीपा आदि ने बताया कि कई साल पूर्व प्रॉपर्टी डीलर से प्लॉट खरीद कर अपने मकान बनाए थे। पिछले कुछ समय से किसान व प्रॉपर्टी डीलर के बीच विवाद चल रहा है। इसको लेकर पूर्व में भी किसानों ने रास्ता बंद कर दिया था। लेकिन एमडीए ने रास्ते को खुलवा दिया था। आरोप है कि देर रात किसानों ने कॉलोनी के मुख्य रास्ते पर दीवार कर रास्ता बंद कर दिया। कॉलोनी के अन्य रास्तों पर भी तारबंदी कर दी। रविवार सुबह कुछ लोग घूमने के लिए निकले तो मामले की जानकारी हुई। इसके बाद सैकड़ो की संख्या में कॉलोनीवासी मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने बताया कि डिवाइडर रोड या बाजार में जाने के लिए दो किलोमीटर अधिक घूम कर आना पड़ रहा है। सोमवार को स्कूल आने जाने वाले छोटे बच्चों को भी समस्या का सामना करना पड़ेगा। कॉलोनी वासियों ने थाने पर तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है की तहरीर मिल गई है। उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें