फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बैठक में सीडीओ के न पहुंचने से किसान आक्रोशित

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव रानी नगला में भारतीय किसान यूनियन इंडिया द्वारा शुक्रवार को किसान बैठक आयोजित की गई। इसमें ग्रामीण और किसानों ने अपनी कुछ मांगों को लेकर सीडीओ को मौके पर बुलाने की मांग की थी। परंतु वह बैठक में नहीं पहुंच सकीं। इस कारण किसानों में रोष है। उन्होंने कहा कि अधिकारी उनकी मांगों को मानने के लिए तैयार नहीं हैं। इसके लिए जल्द ही आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन इंडिया के युवा प्रदेश महासचिव प्रीत यादव ने बताया कि ग्रामीण और किसानों ने अपनी कुछ मांगों के लिए गांव में एक बैठक आयोजित की। इसमें उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से बात की थी, जिन्होंने बैठक में पहुंचने का आश्वासन दिया था, परंतु वह बैठक में नहीं पहुंच सकी। इससे ग्रामीणों व किसानों में रोष है। उन्होंने कहा कि अब जल्द ही यूनियन के उच्च पदाधिकारियों से बात कर मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों का गांव में न आना, गांव के मुख्य मार्ग पर पंचायत घर व पुस्तकालय बनवाना, प्राइमरी विद्यालय में फर्नीचर की व्यवस्था कराना, गांव के खराब पड़े नलकूपों को रिबोर करना, गांव के शिक्षित युवाओं को कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्रमाणपत्र दिलवाना व गांव के मुख्य मार्ग को पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा मरम्मत कराना आदि मांगे थी।
विज्ञापन

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अमरीश कुमार, खंड सहायक अधिकारी विनीत भटनागर, ग्राम सचिव रोहित जैनर, ग्राम प्रधान सोनबीर सहित दर्जनों ग्रामीण और किसान यूनियन से जुड़े पदाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें