फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किसान मजदूर के लिए हर वक्त तैयार रहना होगा

विज्ञापन
शाहजहांपुर में भारतीय किसान यूनियन भानू की समीक्षा बैठक में मौजूद पदाधिकारी फोटो स्रोत पार्टी
विज्ञापन
किठौर। शाहजहांपुर स्थित आरके फार्म हाउस में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन भानू की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर यशवीर सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह रहे। सभी मंडलों के जिला अध्यक्ष बैठक में शामिल हुए। संचालन राष्ट्रीय महासचिव डॉ. भारत ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यापार मोर्चा डॉ. नुसरत सेठ ने कहा कि हम लोगों को संगठन को मजबूत करना होगा और किसान मजदूर के लिए हर वक्त तैयार रहना होगा। योगेश प्रताप सिंह ने संगठन को क्षेत्र की दूर-दराज फैलाने और नए कार्यकर्ताओं को संगठन में शामिल करने करने की अपील की। इस मौके पर हापुड़ जिला अध्यक्ष अमित गुर्जर, पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर जसवीर सिंह, राजीव भड़ाना, पूनम चौहान राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें