फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किसान की गन्ने की 8 बीघा गन्ने की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गन्ने के खेत में गिरने से किसान की गन्ने की आठ बीघा फसल जल गई। किसान इस बात को लेकर बहुत परेशान है कि जले हुए गन्ने को कहा डाले। गांव इलाहाबाद की मढैया अजराडा निवासी लल्लू ठेकेदार का खेत शाफियाबाद लोटी के नजदीक है। गोहरा बिजली घर से हाईटेंशन विद्युत लाइन किसानों के टयूबवेल पर जा रही है। लल्लू ठेकेदार ने बताया कि विद्युत लाइन काफी जर्जर अवस्था में है। बृहस्पतिवार को 11 हजार क्षमता का तार टूटकर गन्ने के खेत में गिरकर गया। इससे गन्ने की फसल में आग लग गई। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आठ बीघा गन्ने की जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें