फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को कृषि यंत्र खरीद पर मिलेगा अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लघु, सीमांत, अनुसूचित जाति और महिला किसानों को कृषि यंत्र खरीदने पर 50 फीसदी और अन्य किसानों को 40 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। उप कृषि निदेशक ब्रजेश चंद्र ने बताया कि कृषि निदेशक कार्यालय से लक्ष्य प्राप्त हो गए हैं। पंजीकृत किसान यंत्रों पर अनुदान के लिए विभागीय पोर्टल upagriculture.com पर दिए गए लिंक कृषि यंत्रों हेतु टोकन जनरेट कर सकते हैं। आधार कार्ड, मोबाइल नंबर डालने पर ओटीपी सत्यापन के पश्चात टोकन जनरेट हो जाएगा। इसके बाद बैंक में जमा की जाने वाली धनराशि का चालान जनरेट होगा। चालान फार्म में दी गई अवधि के अंदर जमानत धनराशि अपने नजदीक यूनियन बैंक की किसी भी शाखा में जमा करनी होगी। जमानत धनराशि 10 हजार तक के यंत्रों के लिए शून्य। 10 से अधिक और एक लाख तक अनुदान वाले यंत्रों के लिए 2500 रुपये और एक लाख से अधिक के यंत्रों के लिए 5000 रुपये होगी। जमानत धनराशि जमा करने के उपरांत 45 दिन के अंदर कृषि यंत्र क्रय करके बिल एवं आवश्यक अभिलेख पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। यंत्रों के सत्यापन के बाद डीबीटी के माध्यम से अनुदान का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें