फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चांदपुर मार्ग पर किसान नेता का जोरदार स्वागत

विज्ञापन
भीमकुंड मार्ग पर किसान नेता हरेंद्र का स्वागत करते सपा कार्यकर्ता स्रोत स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। बिजनौर के नहटोर में आयोजित किसान मजदूर सम्मेलन में शामिल होने जा रहे गाजियाबाद से भाकियू के किसान नेता हरेंद्र का सपा नेता व प्रदेश सचिव सरदार नरवैर सिंह खालसा, ग्राम प्रधान करतार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चांदपुर मार्ग पर फूलमाला से जोरदार स्वागत किया। सरदार नरवैर सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन में ताऊ हरेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। स्वागत के बाद हरेंद्र ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसान और मजदूर विरोधी नीतियां अपना रही है। इस मौके पर बचन सिंह, गुरदेव सिंह, गुरमीत सिंह, ज्ञानी रवींद्र सिंह, सतनाम सिंह, सरदार अवतार गिल, सुंदर कुमार, विवेक कुमार और सौंदर्य कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें