फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अटेरना पुल के पास सड़क हादसे में किसान घायल

Mon, 18 May 2026 09:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के अटेरना गांव निवासी एक किसान सोमवार शाम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। अटेरना निवासी सोहनलाल पुत्र मोहर सिंह सोमवार शाम करीब पांच बजे चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग से होकर घर जा रहे थे। इसी दौरान अटेरना पुल के पास पीछे से आए एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और घायल को तत्काल सरधना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें