फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते को लेकर विवाद दो पक्षों में विवाद, फायरिंग में किसान को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में किसान को गोली लगी
विज्ञापन

दौराला। गांव जीतपुर में मंगलवार को किसान श्रीओम सिंह व सतीश में रास्ते को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि सतीश ने श्रीओम सिंह को गोली मार दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जीतपुर गांव निवासी श्रीओम सिंह ने बताया कि रास्ते को लेकर सतीश से विवाद चल रहा है। मंगलवार को कुत्ता घुमाने के दौरान सामने से आ रहे सतीश से कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान सतीश ने श्रीओम सिंह को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी दौराला में भर्ती कराया और घटना की जानकारी ली। गांव में चर्चा है कि श्रीओम सिंह ने सतीश को फंसाने के लिए खुद को गोली मारी है। पुलिस भी मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामूली विवाद में गोली चली, एक घायल
फलावदा। गांव अमरोली उर्फ बड़ा गांव में विवाद के दौरान एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया गया। अमरोली उर्फ बड़े गांव में दो पक्षों मे कहासुनी हो गई। मामला बढ़ा तो मारपीट के दौरान एक पक्ष ने तमंचे से फायर कर दिया। हाथ में गोली लगने से अजनान घायल हो गया। घायल अवस्था में वह थाने पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि आरोपियों के घर दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें