फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किसान ने लगाया जमीन कब्जाने का आरोप, एसडीएम से शिकायत

Sun, 17 May 2026 09:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। गांव पौहल्ली निवासी हरबीर सिंहका आरोप है कि उसकी कृषि भूमि पर कुछ लोग जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ित के अनुसार पास की भूमि एक एजुकेशन सोसायटी द्वारा खरीदी गई थी। आरोप है कि उसी भूमि का कब्जा लेने की आड़ में कई माह पहले कुछ लोग जेसीबी और ट्रैक्टर लेकर उसकी जमीन पर पहुंच गए और फसल को नुकसान पहुंचाते हुए नींव खोदनी शुरू कर दी थी। हरबीर सिंह का कहना है कि विरोध करने पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कई लोगों पर राजनीतिक दबाव और जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित का यह भी आरोप है कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। उसने बताया कि मामले की शिकायत पहले भी अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। किसान ने एसडीएम से आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर उसकी भूमि पर अवैध कब्जा रुकवाने की मांग की है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने राजस्व टीम को मौके पर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें