फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान के साथ दी सैनिक को विदाई, हृदय गति रुकने से हुआ निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
सम्मान के साथ दी सैनिक को विदाई, हृदय गति रुकने से हुआ निधन
विज्ञापन

दौराला (मेरठ)। वलीदपुर गांव निवासी सेना में लांस नायक के पद पर तैनात जवान दीपक की ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से शहीद हो गए। बृहस्पतिवार को उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव में लाकर अंतिम संस्कार किया गया। वलीदपुर गांव निवासी दीपक पुत्र देवेंद्र सेना में लांस नायक के पद पर पठानकोट में तैनात थे। वह परिवार के साथ पाठनकोट में ही रह रहे थेे। बुधवार सुबह ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां, उनका निधन हो गया। बृहस्पतिवार सुबह परिजन दीपक का पार्थिव शरीर लेकर पैतृक गांव पहुंचे और अंतिम संस्कार कर दिया। सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों ने दीपक को सलामी देकर अंतिम विदाई दी। दीपक के अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों के साथ ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गई। बेटे देवा ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें