लावड़- मसूरी स्थित बहुउद्देशीय ग्रामीण सहकारी समिति में सचिव के सेवानिवृत्त होने पर विदाई देते
लावड़। गांव मसूरी स्थित बहुउद्देशीय ग्रामीण सहकारी समिति बी पैक्स लिमिटेड में सचिव के पद पर कार्यरत ओमपाल सिंह गुर्जर रविवार को सेवानिवृत्त हाे गए। सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सहकारी समिति संगठन के अध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र चौहान रहे। उन्होंने समिति व संगठन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर उन्हें विदाई दी और उनके कार्यकाल के बारे में जानकारी दी। सभी ने ओमपाल सिंह गुर्जर को उपहार देकर सम्मानित किया। इस दौरान यशपाल, योगेश प्रधान, राकेश, जितेंद्र, विपिन, देवेंद्र, कृष्णवीर, मोनी, धर्मेंद्र, वीरेंद्र प्रताप, सोनू, गुड्डू आदि मौजूद रहे। संवाद