ए एस इंटर कालेज में सेवानिवृत शिक्षिकाओं को विदाई देते हुए। (स्त्रोत संस्थान) मवाना।
मवाना। एएस इंटर कॉलेज में हिंदी प्रवक्ता छाया गर्ग और भौतिक प्रवक्ता अमिता कंसल की सेवानिवृत्ति के उपरांत विदाई सम्मान समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। विद्यालय प्रबंध समिति एवं नगर पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी व प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने अधिवक्ता हेमंत गुप्ता एवं अधिवक्ता राजीव कंसल, डॉ. विभा वैद्य, आकांक्षा गुप्ता को प्रतीक चिह्न एवं महिला शिक्षिकाओं के द्वारा अंग वस्त्र, शाल, माला के साथ-साथ सम्मान पत्र देखकर स्वागत किया। सेवानिवृत्त छाया गर्ग व अमिता कंसल को नम आंखों के साथ विदाई अंग वस्त्र, शाल, स्मृति चिह्न आदि देकर सम्मानित किया। छाया गर्ग एवं अमिता कंसल ने विद्यालय में अपने कार्यकाल के बारे में बताया।