फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सेवानिवृत्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी विदाई

विज्ञापन
सरधना। बाल विकास परियोजना सरधना में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी वि
विज्ञापन
सरधना। बाल विकास परियोजना में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवानिवृत्ति पर शुक्रवार को भावभीनी विदाई दी गई। विकास खंड सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी दीपक चौबे ने सेवानिवृत्त कार्यकर्ताओं को शॉल ओढ़ाकर एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निर्मल देवी (सरधना देहात), पुष्पा गोस्वामी (झिटकरी) और सुनीता त्यागी (नंगला ऑर्डर) को उनके लंबे एवं समर्पित सेवाकाल के लिए सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्य की सराहना की। सीडीपीओ दीपक चौबे ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में पोषण, स्वास्थ्य और बाल विकास से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यक्रम में मुख्य सेविका रुचि, पूजा, कीर्ति सैनी, पारुल पुंडीर, राजधानी, ब्लॉक समन्वयक राशिद अल्वी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें