महिला होमगार्ड के सेवानिवृत होेने पर विदाई देते हुए। (मवाना)
मवाना। महिला होमगार्ड विद्यावती के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। थाना प्रभारी पूनम जादौन व होमगार्ड के अधिकारियों और साथियों ने फूलमाला पहनाकर सम्मान किया और उनके सुखद भविष्य की कामना की। इस मौके पर कंपनी कमांडर भूपेंद्र कुमार वर्मा, सहायक कंपनी कमांडर ब्रजपाल सिंह, एसएस आई भूपेंद्र सिंह, प्लाटून कमांडर महेशचंद आदि उपस्थित रहे।