फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कक्षा 12वीं के छात्रों को विदाई दी

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। डीएम पब्लिक स्कूल अटोला में कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह से पहले कक्षा 12वीं के सभी विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के चेयरमेन जितेंद्र सिंह, डायरेक्टर आशा चौधरी ने विद्यालय में हवन किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। फेयरवेल पार्टी में कनिष्का गौड़ को मिस डीएमपीएस और हर्ष को मिस्टर डीएमपीएस का खिताब दिया गया। विश्वजीत को मिस्टर फेयरवेल, भूमिका को मिस फेयरवेल, गौरव को मिस्टर टैलेंटेड, संजना को मिस टैलेंटेड, जतिन को मिस्टर क्रिएटिव और दिशा को मिस क्रिएटिव का खिताब दिया गया। विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। विद्यालय अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हम सभी को अपने माता-पिता का हमेशा सम्मान करना चाहिए। प्रधानाचार्य बृजेश माहेश्वरी ने भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय की डायरेक्टर आशा चौधरी ने बच्चों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें