फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कोरोना काल में बढ़ा पैसेंजर ट्रेनों का किराया घटा, मिली राहत

Thu, 14 Mar 2024 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना काल में बढ़ाया ट्रेनों का किराया अब फिर घटा दिया गया है। सहारनपुर से पैसेंजर ट्रेनों में मेरठ 30, शामली 20 और अंबाला 25 रुपये में जा सकेंगे। पैसेंजर ट्रेनों का किराया कम होने से अब यात्रियों को लाभ मिलेगा। किराये को लागू भी कर दिया है। टिकट काउंटरों पर यात्रियों को लागू हुए कम किराये का टिकट दिया गया।
विज्ञापन

सहारनपुर से मेरठ, शामली, अंबाला, मुरादाबाद आदि रूटों पर पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होता है। कोरोना काल में ट्रेनों का आवागमन कम हो गया था। ऐसे में रेलवे ने सभी पैसेंजर ट्रेनों का किराया बढ़ा दिया था। इन्हें एक्सप्रेस स्पेशल या मेमू एक्सप्रेस ट्रेन कहा जाने लगा था। जब उन्हें फिर से शुरू किया तो टिकट की न्यूनतम कीमत 10 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये कर दी थी। यह एक्सप्रेस ट्रेनों के किराये के अनुरूप थी। इस कारण यात्रियों की जेब पर बोझ बढ़ा, लेकिन, रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनों का किराया पुराना किराये को बहाल कर दिया है, जो कोरोना से पहले था। इससे प्रतिदिन यात्रा करने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है।
यह है नया किराया- सहारनपुर से
स्टेशन पहले किराया अब नया किराया
यमुनानगर 30 10
अंबाला 45 25
शामली 45 20
नानौता 30 10
देवबंद 30 10
टपरी 30 10
रुड़की 30 10
हरिद्वार 45 25
मेरठ 55 30
मुजफ्फरनगर 35 20
बागपत 60 30
बड़ौत 55 25
बिजनौर 55 25
नजीबाबाद 50 25
पैसेंजर ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए किराये में कमी की गई है, ताकि यात्रियों को सफर करने में परेशानी न हो। पैसेंजर ट्रेनों के लिए जो टिकट पहले 30 रुपये में मिलता था। वह अब 10 रुपये में मिलेगा। इससे यात्रियों को खासी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनदीप सिंह भाटिया, डीआरएम, अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें