पंखा जुलूस का शुभारंभ करते अतिथि (फलावदा)
फलावदा। कस्बे के जूड़ कब्रिस्तान में स्थित कुतुबशाह जमालुद्दीन की स्मृति में चल रहे उर्स मेले में बुधवार को नगर के मोहल्ला कानी पट्टी से परंपरागत पंखा जुलूस निकला गया। पंखा जुलूस का उद्घाटन कांग्रेस नेता सैयद रिहानुद्दीन व पूर्व चेयरमैन अब्दुस समद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर सैयद रिहानुद्दीन ने कहा कि पंखा जुलूस को सद्भाव के साथ निकालें व शांति व्यवस्था बनाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। पंखा जुलूस बैंड बाजों के साथ मोहल्ला कानी पट्टी से आरंभ होकर विभिन्न मोहल्लाें से होते मेला कैंप पहुंचकर समापन किया गया। पंखा जुलूस में वाइज अब्बास रिजवी, शाही अब्बास, पंखा जुलूस के सदर सलीम अंसारी, नायब सदर तस्लीम अंसारी, आरिफ अंसारी, शाकिब अंसारी, शाकिर अंसारी, परवेज अंसारी, शाकिब मालिक, सादिक रिजवी आदि उपस्थित रहे।