मोदीपुरम। रजबन निवासी महिला कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पल्लवपुरम फेज-1 डबल स्टोरी निवासी उसके भाई एवं परिजनों को क्वारंटीन करने के बाद पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है। बताते चलें कि रजबन निवासी एक महिला अपने मायके पल्लवपुरम फेज-1 डबल स्टोरी में अपने भाई के यहां रहने आई थी। पुलिस ने बुधवार को इस इलाके की ओर जाने वाली सभी गलियों को बल्लियां लगाकर बंद कर दिया। वहीं, पल्लवपुरम फेज वन एवं टू में मेडिकल स्टोर छोड़कर सभी दुकानें बंद रहीं। प्रशासन ने होम डिलीवरी की व्यवस्था की है