फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बेटी की मौत से सदमे में है परिजन, प्रेमी पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव उदयपुर में मंगलवार को युवती की हो गई थी संदिग्ध परिस्थितियों में मौैत
विज्ञापन

युवक ने भी किया था देने प्रयास, बुधवार को युवती के भाई ने पुलिस को दी तहरीर

संवाद न्यूज एजेंसी
रेहड़। गांव उदयपुर में युवती की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मृतका के भाई ने आरोपी प्रेमी और उसके परिजनों पर उसकी बहन को घर बुलाकर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को नामजद तहरीर सौंपकर इंसाफ की गुहार लगाई है।
मंगलवार को गांव उदयपुर में प्रेम प्रसंग के चलते युवती की जहर खाने से मौत हो गई थी। जबकि उसके प्रेमी के पेड़ से लटककर कर जान देने के प्रयास किया था। अब युवती के भाई ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी। बताया कि युवक सोमवार को रात आठ बजे शादी के बारे में बात करने के बहाने से उसकी बहन को बुलाकर ले गया था। रात करीब साढ़े दस बजे युवक की मां ने आकर बताया कि उसकी बहन हमारे घर है, उसकी हालत बिगड़ गई है।
विज्ञापन

वे तत्काल अपनी बहन को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां जसपुर के गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसने बहन की मौत के लिए युवक एवं उसके परिजनों पर जहर देने का आरोप लगाया है। युवक पर शादी का झांसा देकर युवती का उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया। उसने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी का कहना कि पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। एक दो दिन में रिपोर्ट आ जाएगी। उसी आधार पर मुकदमा लिखवाकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें