फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फलित ने भारत में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के दिए सुझाव, पीएम ने सराहा

विज्ञापन
फलित ने दिए मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के सुझाव
विज्ञापन
मेरठ। राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलाग का आयोजन किया। दस विषयों पर देशभर के युवाओं से सुझाव मांगे गए थे। जिसमें 30 लाख से अधिक युवाओं ने माई भारत वेबसाइट पर अपने सुझाव दिए। हर राज्य के चुनिंदा युवाओं का स्टेट राउंड पर प्रेजेंटेशन हुआ और फाइनल प्रतिभागियों को राष्ट्रीय युवा दिवस पर दिल्ली बुलाया गया। जहां उनका फाइनल प्रेजेंटेशन हुआ। इसमें फलित सिजरिया को मेकिंग भारत मैन्युफैक्चरिंग पावर हाउस विषय पर मेंटर के तौर पर युवा मंत्रालय ने आमंत्रित किया। जहां उन्होंने सभी राज्यों की प्रेजेंटेशनस का अवलोकन किया। उसके बाद फलित को भारत में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए सुझाव देने का मौका मिला। उन्होंने मेक इन इंडिया की सराहना करते हुए ओन्ड बी इंडियन ब्रांड्स की बात की। जिसे काफी सराहा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुझावों को सराहा और प्रेजेंटेशन के बाद चर्चा की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें