फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 10 लाख रुपये कीमत का खेल का नकली सामान बरामद

Fri, 21 Jul 2023 02:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नामी कंपनियों के नाम पर मेरठ में बड़े पैमाने पर खेल का नकली सामान तैयार किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी गुरुग्राम की कंपनी ने भैसाली बस स्टैंड से दस लाख रुपये की कीमत का नकली सामान पकड़ लिया। इस सामान की सप्लाई ऑनलाइन ऑर्डर पर नार्थ ईस्ट में की जा रही थी।
विज्ञापन

सदर बाजार थाना प्रभारी के मुताबिक माल कंपनी के धीरेंद्र ने जानकारी दी कि तीन मई को उनकी टीम ने सिलीगुड़ी में कई स्पोर्ट्स शोरूम पर छापा मारा था। यहां निविया, योनेक्स, कास्को आदि ब्रांड का का नकली सामान मिला था। पूछताछ में शोरूम वालों ने बताया कि उन्होंने ये सामान मेरठ के गांधीनगर में श्याम लोहिया के यहां से खरीदा था। इसके बिल भी मिले। बिलों पर मिले नंबरों पर फोन करके कंपनी के अधिकारियों ने माल का ऑर्डर दिया। श्याम लोहिया ने ऑर्डर ले लिया। जून में कंपनी के अधिकारियों ने उनसे 19 हजार के सामान की सप्लाई ले ली। ये सामान उनको श्याम ने भैसाली बस स्टैंड पर पहुंचा दिया। कंपनी को इसके बाद जानकारी हुई कि श्याम नॉर्थ नार्थ ईस्ट के कई राज्यों मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुर, मेघालय, सिक्किम, नागालैंड, असम, अरुणाचल प्रदेश के राज्यों में ऑनलाइन नकली माल सप्लाई कर रहा है। बृहस्पतिवार को भी करीब दस लाख रुपये कीमत का माल भैसाली बस स्टैंड पर रिक्शा से बरामद किया गया। इस माल को सिलीगुड़ी के लिए भेजा जा रहा था। थाना प्रभारी सदर बाजार शशांक द्विवेदी का कहना है कि श्याम लोहिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नकली माल की डिलीवरी देने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें