फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 करोड़ का नकली प्रोटीन और स्टेरॉयड कर चुका सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
50 करोड़ का नकली प्रोटीन और स्टेरॉयड कर चुका सप्लाई
विज्ञापन

मेरठ। आरोपी शाहरुख 50 करोड़ रुपये से अधिक का नकली फूड सप्लीमेंट व स्टेरॉयड खैरनगर और जिम संचालक को सप्लाई कर चुका है। उसने खैरनगर की 10 दुकानों के नाम भी बताए। पुलिस का दावा कि 20 दिन पहले खैरनगर में जिन तीन दुकानों पर नकली प्रोटीन पकड़ा गया था, वहां भी उसकी सप्लाई थी।
दिल्ली से पाउडर, रैपर व अन्य सामान लाकर शाहरुख घर पर ही फूड सप्लीमेंट तैयार करता था। अमेरिका, जापान समेत कई विदेशी कंपनियों के ब्रांड बताकर लाखों कमा रहा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी के घर में दिनभर काम चलता था। खैरनगर में छापा मारने के बाद से ही एसओजी नकली सप्लीमेंट बनाने वालों की तलाश में थी।
विज्ञापन

एक हजार में बनता था एक लाख का सप्लीमेंट
पुलिस की पूछताछ में आरोपी शाहरुख ने बताया कि एक हजार रुपये की लागत में एक लाख का नकली फूड सप्लीमेंट तैयार हो जाता है। पाउडर में अलग-अलग केमिकल मिलाकर वह घर पर ही सप्लीमेंट तैयार कर लेता था। इस काम में उसके घर के लोग भी सहयोग करते थे।
जिम संचालकों से भी जुड़ा था
शाहरुख ने कई जिमों के नाम बताए हैं, जहां पर वह नकली फूड सप्लीमेंट सप्लाई करता था। इसके लिए युवकों से मोटी रकम ली जाती थी। सप्लीमेंट को अमेरिका, जापान की ब्रांडेड कंपनियों का बताया जाता था।
विज्ञापन

अलमारी से था तहखाने का रास्ता
मेरठ। नकली फूड सप्लीमेंट बेचने के मामले में शाहरुख दिल्ली में जेल जा चुका है। वहां से छूटने के बाद मेरठ में यह धंधा शुरू किया। उसने घर में तहखाना बनाया। इसका रास्ता अलमारी से था। इस तहखाने में नकली फूड सप्लीमेंट और पैसा रखा जाता था। यह बात सिर्फ शाहरुख और उसकी पत्नी को पता थी। एसपी क्राइम अनित कुमार का कहना है कि पुलिस शाहरुख के साथ काम करने वालों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें