फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी 94 आधार व 35 पैन कार्ड बरामद

विज्ञापन
हर्रा में जनसेवा केंद्र पर फर्जी आधार कार्ड की सूचना पर जांच करती तहसील टीम। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
फर्जी 94 आधार व 35 पैन कार्ड बरामद
विज्ञापन

सरूरपुर। कस्बा हर्रा में कई दिनों से मिल रहीं फर्जी आधार कार्ड बनाने सूचना पर मंगलवार को तहसीलदार व पुलिस टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा मं आधार कार्ड व पैन कार्ड बरामए किए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा हर्रा स्थित एक जनसेवा केंद्र पर काफी दिनों से फर्जी तरीके से आधार व पैन कार्ड बनाने की सूचना एसडीएम सरधना अमित कुमार को दी गई थी। शिकायत में बताया कि हर्रा में अवैध वसूली कर फर्जी आधार कार्ड बनाए जा रहे थे। आरोप है कि अधिकतर लोगों के आधार कार्ड निरस्त हो गए हैं। वहीं, संचालित मशीन राजस्थान सरकार से पंजीकृत है जो कि हर्रा में अवैध रूप से चलाई जा रही थी। एसडीएम ने नायब तहसीलदार सीमा भारती वह सरूरपुर थाना पुलिस को छापेमारी करने के आदेश दिए। तहसीलदार व थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान हर्रा स्थित जन सेवा केंद्र हर्रा से 94 आधार कार्ड और 35 पैन कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस ने जन सेवा केंद्र से एक स्केनर, मोहरें भी कब्जे में ले ली हैं। नायब तहसीलदार सीमा भारती ने बताया कि मामले की जांच चल रही है जांच में जो भी सामने आएगा उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें