मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में शनिवार को रंगों में राष्ट्र गौरव : विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश विषय पर रंगोली प्रतियोगिता हुई। सेवा संकल्प अभियान के तहत यह आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने राष्ट्रीय प्रतीकों और विकसित भारत की संकल्पना को रंगोली से दर्शाया। प्रतियोगिता में फैज सैफी प्रथम, तलबिया व हब्बीबा द्वितीय और खुशी कश्यप तृतीय रहीं। वहीं, कॉलेज की बीएड द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने के-ब्लॉक इंदिरा पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया। यह अभियान प्राचार्य प्रो. अनिता राठी के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम संचालिका अंजू बाला राजपूत ने बताया कि यह स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा है। छात्राओं ने सभासद वीरेंद्र शर्मा के सहयोग से पार्क को साफ किया। वीरेंद्र शर्मा ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। स्वच्छता अभियान में निदा, इकरा, सलोनी रस्तोगी, शिवानी और सोनी आदि छात्राएं रहीं। संवाद