मेरठ। रेलवे रोड स्थित वर्धमान एकेडमी में जैन बोर्डिंग हाउस परिवार का समागम हुआ। इसमें प्रबंध समिति अध्यक्ष, सचिव, प्रधानाचार्य, कार्यकारिणी समिति सदस्य और शिक्षक शामिल हुए। शिक्षिकाओं ने जैन स्तुति और विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अध्यक्ष अनिल कुमार जैन शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और आधारभूत सुविधाओं में सुधार पर जोर दिया। सचिव सुरेश चंद जैन रितुराज ने कहा कि आपसी विश्वास ही सफलता का आधार है। उन्होंने भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य रुपाली चौधरी ने शैक्षणिक स्तर और सुविधाओं में बदलावों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि सत्र 2025-26 में जेईई मेन के प्रथम चरण में पांच विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। कृष्ण रस्तोगी ने 92.21 फीसदी, आर्या गुप्ता ने 94.78 फीसदी अंक हासिल किए। प्रणव गुप्ता ने 93.61 फीसदी, सिद्धार्थ आर्य ने 92.76 फीसदी और अक्षित शर्मा ने 92.27 फीसदी अंक प्राप्त किए। इससे पहले दक्ष सक्सेना और आयुष कुमार का आईआईटी रुड़की और जम्मू में चयन हो चुका है। ब्यूरो