मेरठ। श्री जहारवीर गोगा चौहान जी की स्मृति में आयोजित किए जाने वाला छड़ियों का मेला इस बार 10 अगस्त को शाम छह बजे भैसाली मैदान में होगा। इसके लिए मेला समिति की बैठक रविंद्रपुरी सदर में हुई। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राजू पेंटर ने की। संचालन समिति के महामंत्री वीरेंद्र उर्फ बिट्टू ने किया। मुख्य संरक्षक विनोद कुमार बेचैन ने आयोजन के विषय में जानकारी दी। बैठक में समिति के संयोजक रविंद्र कुमार वैद्य, मुकुल कुमार, भारत सिंह, दिनेश चौहान, सुरेंद्र कोतवाल, अजय महरोल, सूरज सिंह, अजय रहे। ब्यूरो