पानी के तेज बहाव के चलते शाकंभरी मंदिर मेला स्थगित
- फोटो : अमर उजाला
शाकंभरी खोल में शनिवार देर रात और रविवार सुबह पुनः तेज बहाव के साथ पानी आ जाने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
इस दौरान पुलिस प्रशासन श्रद्धालुओं की राहत में जुटा रहा। वहीं जेसीबी की मदद से भी श्रद्धालुओं को एक तरफ से दूसरी ओर ले जाया गया। जिला प्रशासन ने तीन दिन के लिए शाकंभरी मंदिर पर लगने वाला मेला स्थगित कर दिया है। अब यह मेला दो अक्तूबर को लगेगा।