मेरठ। खैरनगर बाजार में साप्ताहिक बंदी के मुद्दे पर एक बार फिर दवा कारोबारियों की गुटबाजी सामने आई। एक गुट ने प्रतिष्ठान खोलें जबकि दूसरे ने बंद रखे।
खैरनगर बाजार के दवा कारोबारियों के इंद्रपाल सिंह, घनश्याम मित्तल गुट ने रविवार को साप्ताहिक बंदी का एलान किया था। उनका दावा था कि दवा कारोबारी काफी समय से साप्ताहिक बंदी में बदलाव की मांग कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि रविवार को 534 दुकानों में से महज 75 दुकानें खुली हैं। उधर, मनोज अग्रवाल-रजनीश कौशल गुट ने इस निर्णय का विरोध जताते हुए रविवार को बाजार खोलने की वकालत की थी। उन्होंने दावा किया कि आज खैरनगर की 90 फीसदी दुकानें खुली हैं। साफ है कि दवा कारोबारियों ने रविवार बंदी के प्रस्ताव को पूरी तरह नकार दिया है। आज की स्थिति से साबित हो गया है कि साप्ताहिक बंदी सोमवार को ही रहेगी।