मेरठ। पीवीवीएनएल की ओर से मंगलवार को ऊर्जा भवन में जन सुनवाई का आयोजन किया गया। प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता के निर्देशन में मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर सहित अन्य जिलों से आए उपभोक्ताओं की 36 शिकायतें सुनी गईं। इनमें से बिजली बिल संबंधी, स्मार्ट मीटर संबंधी, कनेक्शन संबंधी, पीडी आदि से संबंधित शिकायतें शामिल रहीं। कई समस्याओं का समाधान किया गया। अन्य शिकायतों के समाधान का भी आश्वासन दिया गया। जन सुनवाई में मुख्य अभियंता मोहम्मद सगीर, राजेश कुमार, राजकुमार, गुलाब सिंह, रजनीकांत मिश्र, गुरजीत सिंह, आदर्श कौशल, मनोज कुमार, अभिषेक सिंह, सौरभ मंगला, प्रशांत सोनी आदि उपस्थित रहे। संवाद