फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिविर में 294 लाेगों की आंखों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। शिक्षा सुधार एवं सामाजिक उत्थान ट्रस्ट तोफापुर के तत्वावधान में आई केयर अस्पताल नोएडा के सहयोग से नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज मटौरा में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर का सफल आयोजन सुदामा यादव प्रधान, कृष्णपाल मास्टर, निर्मित यादव एवं अन्य ग्रामवासियों के सहयोग से हुआ। क्षेत्र के आसपास के गांवों से कुल 294 लाेगों की आंखों की जांच की गई। इनमें से 53 रोगियों का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। जिनका ऑपरेशन नोएडा स्थित आई केयर हॉस्पिटल में निशुल्क किया जाएगा। शेष मरीजों को उनकी आवश्यकता अनुसार निशुल्क चश्मे और दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में ट्रस्ट अध्यक्ष धनुष पाल सिंह, उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, ट्रस्ट पदाधिकारी राजकुमार, सन्नी यादव एवं अस्पताल के डॉक्टरों एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें