फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिविर में 212 लोगों की आंखों की जांच

विज्ञापन
निशुल्क नेत्र एवं चिकित्सा शिविर में जांच करते चिकित्सक। (स्त्रोत आयोजक) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। गांव मिर्जापुर में धर्मवीर सिंह की स्मृति में आयोजित निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 212 लोगों की आंखों की जांच की गई। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव निर्मित यादव द्वारा अपने दिवंगत पिता धर्मवीर सिंह की स्मृति में गांव मिर्जापुर स्थित गुरुद्वारा में निशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया। शिविर में गांव के गरीब, जरूरतमंद और किसान वर्ग के लोगों की आंखों की मुफ्त जांच और इलाज किया गया। शिविर में नोएडा स्थित आई केयर सेंटर अस्पताल की विशेषज्ञ टीम ने मरीजों की जांच की। 212 लोगों की जांच की गई। इनमें से 16 मरीजों को ऑपरेशन के लिए नोएडा स्थित अस्पताल में निशुल्क भेजा गया, जहां उनका इलाज भी पूरी तरह निशुल्क किया जाएगा। शिविर में सरदार मनजीत सिंह, जरनैल सिंह, कृष्णपाल यादव, राजपाल चौधरी, हंसराज जाटव, प्रीतम सिंह यादव और अंग्रेज सिंह सहित अनेक गणमान्य लोगों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें