मेरठ। शास्त्रीनगर आई-ब्लॉक निवासी मनमोहन गुप्ता की पत्नी ममता गुप्ता (60) का मंगलवार को निधन हो गया। इनके मरणोपरांत नेत्रदान करवाया गया।
नेत्रदान ज्योति समिति के अध्यक्ष व पूर्व पार्षद मनमोहन ढल ने बताया कि मंगलवार अल सुबह तीन बजे उनका निधन हुआ। उनके पति मनमोहन गुप्ता, पुत्र क्षितिज गुप्ता, पुत्रवधु मानसी गुप्ता, पुत्री प्राची मित्तल, कपिल मित्तल, गोरांश गुप्ता, सार्थक जिंदल व राकेश आर्या आदि की सहमति व सहयोग से नेत्रदान कराया गया। समिति के गुलशन सचदेवा भीष्मलाल शर्मा, महेश शर्मा, राकेश आर्या, गगन गुप्ता, तरुण गोयल आदि का सहयोग रहा।