फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिविर में 370 लोगों की आंखों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे के जैन स्थानक मंदिर में मंगलवार को माला देवी जैन दोघट वालों की ओर से निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 370 लोगों की आंखों की जांच की गई। 74 मरीजों को आंखों के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। इन्हें ऑपरेशन के लिए एडीके जैन आई हॉस्पिटल, खेकड़ा बागपत भेजा जाएगा। शिविर में मरीजों को निशुल्क दवाइयों और चश्मों का वितरण किया गया। दवाइयों और चश्मों की व्यवस्था अनिल कुमार जैन और सुधीर जैन की ओर से की गई। शिविर में पहुंचे लोगों ने निशुल्क जांच और उपचार की सुविधा मिलने पर आयोजकों का आभार जताया। इस मौके पर प्रवीण कुमार जैन, सुभाष जैन, दीपक जैन, डॉ. भूपेश राघव, डॉ. संजय, डॉ. अशोक, डॉ. रविंद्र, डॉ. सोमपाल और आशीष का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें