पद्मावती उमेश चंद्र सरस्वती शिशु मंदिर पर छात्रों के नेत्रों की जांच कर दवाई देते चिकित्सक।
माछरा। मेरठ-गढ़ मार्ग स्थित पद्मावती उमेश सरस्वती शिशु मंदिर मेघराजपुर विद्यालय समिति के सदस्य अमित कुमार के पिता दिवंगत नरेंद्र कुमार की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में छात्रों के लिए निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विद्यालय के छात्रों के नेत्रों की जांच की गई। चिकित्सकों ने छात्रों को आंखों की उचित देखभाल, स्वच्छता तथा नेत्रों को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी। शिविर में डॉ. अतुल गौड़ एवं डॉ. अमिता ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। प्रधानाचार्य भगत सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के नेत्रों की नियमित जांच एवं उनकी देखभाल अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान दिवंगत नरेंद्र कुमार की पुण्यतिथि पर आयोजित शिविर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।