सरूरपुर। कस्बा खिवाई शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक। स्वयं
सरूरपुर। कस्बा खिवाई में मंगलवार को सत्यार्थी मूवमेंट फॉर ग्लोबल चिल्ड्रन युवा मंडल की ओर से निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर में करीब 200 लोगों की आंखों की जांच की गई। जांच के बाद जरूरतमंद 100 लोगों को निशुल्क चश्मे और दवाइयां वितरित की गईं। गंभीर समस्या पाए जाने पर आठ मरीजों को ऑपरेशन के लिए मोदीनगर स्थित एलके गांधी स्वरूप आई इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल भेजा गया। शिविर का आयोजन सत्यार्थी मूवमेंट फॉर ग्लोबल चिल्ड्रन युवा मंडल अध्यक्ष उस्मान सत्यार्थी के नेतृत्व और उपाध्यक्ष आकाश प्रजापति के सहयोग से किया गया। शिविर में एलके गांधी स्वरूप इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल से कम्युनिटी ऑफिसर नाग भट्ट पोसवाल, काउंसलर आयशा खान, नेहा, अलका, बीपी सागर, जांचकर्ता शालू, प्राची और उज्ज्वल तथा सर्जन हेमलता मौजूद रहीं। चिकित्सकों की टीम ने लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया।