एक्सप्रेसवे : स्कूटी डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत
परतापुर (मेरठ)। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के परतापुर इंटरचेंज के पास एक स्कूटी के डिवाइडर से टकराने के बाद इस पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथी की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों युवक दिल्ली से मेरठ की ओर स्कूटी से आ रहे थे। किसी वाहन ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी।
इससे स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और दोनों युवक घायल हो गए। सुचना पर पेट्रोलिंग टीम पहुंची और घायलों को सुभारती अस्पताल में भर्ती करा दिया। इसमें गाजियाबाद के खोड़ा कालोनी निवासी 19 वर्षीय उदय कुमार पुत्र मोती की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, उसके साथी अमन की हालत गंभीर बनी हुई है। वही परतापुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद