मेरठ। सीनियर नेशनल सेपक टकरा चैंपियनशिप का आयोजन ग्वालियर में किया जा रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश महिला वर्ग की टीम ने फाइनल में जगह बनाई है। इस पर सेपकटकरा एसोसिएशन मेरठ ने भी खुशी जताई है। उत्तर प्रदेश महिला वर्ग की टीम ने ऑल इंडिया पुलिस की टीम को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसे लेकर मेरठ सेपकटकरा एसोसिएशन के अध्यक्ष वेदपाल ने टीम की सभी सदस्यों को बधाई दी। संवाद