मेरठ। नगर निगम महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने दूसरे दिन शनिवार को भी वार्ड-32 स्थित साकेत स्पोर्ट्स क्लब के पास वन विभाग और निगम अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई, सड़क निर्माण और जलकल विभाग की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली और सफाई व्यवस्था के लिए कर्मचारियों की तैनाती करने के निर्देश दिए। अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार से सीवर पंपिंग स्टेशन को खत्म करने की स्थिति जानी। इस पर अपर नगर आयुक्त ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही। स्थानीय पार्षद के प्रतिनिधि रचित गुलाठी ने महापौर के सामने हाजरी स्थल बनाने का प्रस्ताव रखा। महापौर ने कहा कि निर्माण, स्वास्थ्य और जलकल विभाग की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस दौरान निगम के अधिकारी औरा स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।