मेरठ। नायब शहर काजी जैनुर राशिद्दीन ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारने को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने एसएसपी से शिकायत कर मामले का संज्ञान लेने की मांग की है। नायब शहर काजी ने बताया कि मंदिर और मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर से ईश्वर का गुणगान किया जाता है। इससे किसी को परेशान नहीं किया जाता है। इस पर कोई राजनीति नहीं करनी चाहिए। नायब शहर काजी जैनुर राशिद्दीन सोमवार एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनकी तरफ से कुछ दिन पहले मीटिंग कर धर्मस्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों की आवाज कम कराने के निर्देश दिए थे। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस एसएसपी के आदेश की अवहेलना कर रही है। राजनीति के तहत मुस्लिम इलाकों में धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर उतरवाए जा रहे हैं। यह बिल्कुल गलत है। संवाद