बार एसोसियेशन मवाना के वर्तमान महामंत्री मुकेश त्यागी एड. का फाइल फोटो। (स्त्रोत अधिवक्ता) मव
मवाना। बार एसोसिएशन व सिविल बार एसोसिएशन मवाना की ओर से आयोजित संयुक्त शोक सभा की अध्यक्षता राजीव कुमार कंसल एडवोकेट व उपाध्यक्ष मोहम्मद असलम एडवोकेट और संचालन सुनील कुमार महामंत्री एवं प्रमोद कुमार शर्मा एडवोकेट महामंत्री ने संयुक्त रूप से किया। शोक सभा में बार एसोसिएशन के वर्तमान महामंत्री मुकेश त्यागी एडवोकेट का अल्प आयु में 27 नवंबर को लीवर की बीमारी के कारण स्वर्गवास हो गया था। उनकी याद में दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मवाना के सभी अधिवक्ता उनके परिवारजनों के साथ हैं। शुक्रवार को मवाना तहसील के अधिवक्ता, टाईपिस्ट, स्टांप वेंडर, दस्तावेज लेखक अपने चेंबर बंद कर शोक संवेदना प्रकट करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहे।