फोटो भी
गंगानगर। मवाना रोड एबीएसएस कॉलेज में स्किलशिफ्ट 4.0- इंटीग्रेटिंग क्लाउड नेटिव एंड एआई लर्निंग इंटू इडस्ट्री प्रोजेक्टस विषय पर सेमिनार हुई। मुख्य वक्ता इसिएमएमए टेक शॉल्यूशन एलएलपी के सीईओ अनुराग उक्क्षा रहे। उन्होंने छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग आदि तकनीक की कृषि, यातायात एवं सुरक्षा सर्विलांस में उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। संस्थान उपाध्यक्ष अतुल भारद्वाज ने मुख्य वक्ता को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। प्रधानाचार्य डॉ. वरुण माहेश्वरी, डॉ. गोपिंद्र कुमार व पूजा गोयल आदि मौजूद रहे।