फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संविधान दिवस का महत्व बताया

विज्ञापन
खरखौदा के गांव फफूंडा में संविधान दिवस के अवसर पर शामिल हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य बाबूराम जा
विज्ञापन
खरखौदा। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के गांव फफूंडा में बृहस्पतिवार को संविधान दिवस समारोह आयोजित हुआ। पूर्व जिला पंचायत सदस्य बाबूराम जाटव मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने संविधान को देश के लोकतंत्र की मजबूत नींव बताते हुए उसके महत्व और मूल उद्देश्यों की जानकारी दी। जाटव ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान अंगीकृत किया था। डॉ. भीमराव आंबेडकर ने इसके निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप शपथ ली। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान कई पूर्व प्रधान और ग्रामीण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें