फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: निबंध लिखकर मतदान का महत्व समझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज के हिंदी विभाग की ओर से शुक्रवार को लोकतंत्र में मतदान का महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्राचार्य प्रो. अनीता राठी के मार्गदर्शन में यह आयोजन हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना और उन्हें अपने मताधिकार के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा। छात्राओं ने निबंध के माध्यम से स्वतंत्र, निष्पक्ष और जागरूक मतदान को आवश्यक बताया। छात्राओं ने लिखा कि चुनाव में एक-एक वोट मूल्यवान होती है। देश के विकास के लिए सही नेता चुनने में हम सभी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कार्यक्रम का संयोजन हिंदी विभाग प्रभारी प्रो. दीपा त्यागी ने किया। इसमें डॉ. नेहा सिंह, चित्रा और अंजू का विशेष सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें