मेरठ। इनरव्हील क्लब प्रभात के सदस्यों ने बुधवार को प्राथमिक विद्यालय कृष्णपुरी में बच्चों को शिक्षा का महत्व बताया। प्रधानाध्यापक विनीत गुप्ता ने कहा कि शिक्षा हमारे जीवन के लिए बहुत महत्व रखती है। अध्यक्षता रेखा अग्रवाल व सचिव मणि बंसल ने बच्चों को शिक्षा का महत्व बताया। क्लब के सदस्यों ने बच्चों को स्टेश्नरी वितरित की। इस दौरान संगीता गोयल, प्रतिभा भार्गव, दीपमाला, आंचल गुप्ता, सुमन लता, विनीता देवी, विधि आदि मौजूद रहे। संवाद