दौराला- कस्बे में जीएसी को लेकर भाजपाई बैठक करते। स्रोत : स्वयं
दौराला। दौराला मंडल के भाजपा पदाधिकारियों ने सोमवार को विभिन्न स्थानों पर जीएसटी छूट को लेकर जनता और व्यापारियों से संवाद किया। अतिथि मनिंदर पाल सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता व्यापारियों और उपभोक्ताओं के बीच पहुंचे। उन्होंने कम की गई जीएसटी के फायदे गिनाए। मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान ने व्यापारियों से जीएसटी पर छूट मिलने से उपभोक्ताओं को फायदा देने की अपील की। इस दौरान जिला अध्यक्ष शिव कुमार राणा, इंद्रपाल बजरंगी, संदीप, मदनपाल, हरेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र, संदीप, विपिन आदि मौजूद रहे। संवाद