फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञान के साथ अनुभव भी जरूरी : मुनि श्री

विज्ञापन
चौक बाजार स्थित जैन श्चेताम्बर मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
ज्ञान के साथ अनुभव भी जरूरी : मुनि श्री
विज्ञापन

सरधना। मोहल्ला चौक बाजार स्थित जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ मंदिर में मुनि श्री संयम रत्न विजय महाराज एवं भुवन रत्न महाराज का चातुर्मास चल रहा हैं। मंदिर में रविवार को धार्मिक कार्यक्रम हुए। आचार्य जयंतसेन सूरी के सुशिष्य मुनि श्री संयमरत्न विजय एवं मुनि श्री भुवनरत्न विजय के सानिध्य में दीपक एकासणा की आराधना संपन्न हुई। एकासणा कराने का लाभ राजीव जैन ने लिया। मुनि श्री ने दीपक एकासणा का महत्व बताते हुए कहा कि जिस प्रकार अंधेरे को नष्ट करने के लिए हम दीपक जलाते हैं, उसी तरह हमारे जीवन में फैले अज्ञान रूपी अंधेरे को समाप्त करने के लिए ज्ञान के प्रतीक स्वरूप दीपक एकासणा की आराधना की जाती है। बिना ज्ञान के की गयी समस्त क्रियाएं निष्फल हो जाती है। ज्ञान के साथ अनुभव भी होना चाहिए। ज्ञानी मिलने पर ज्ञान रस की लूट होती है और अज्ञानी से मिलने पर मात्र माथाकूट होती है। इस दुख मूलक संसार में प्राणी अज्ञानता के कारण डूबा है। सतेंद्र जैन ने बताया कि आगामी रविवार को खीर एकासणा का आयोजन किया जायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें