फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाकियू संघर्ष मोर्चा का विस्तार

विज्ञापन
भाकियू संघर्ष मोर्चा द्वारा की गई नई नियुक्तियां। (स्त्रोत संगठन)
विज्ञापन
मवाना। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर अश्वनी चौहान के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ठाकुर नवनीत चौहान की उपस्थिति में संगठन विस्तार को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। किसानों की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। सर्वसम्मति से नई नियुक्तियों का एलान किया गया, जिसमें ठाकुर अजय चौहान को जिला प्रवक्ता, ठाकुर अभिनव चौहान को तहसील उपाध्यक्ष, ठाकुर अमित चौहान को नगर उपाध्यक्ष और ठाकुर राजेंद्र चौहान को नगर महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में मवाना के युवा नगर अध्यक्ष ठाकुर शनि प्रताप और युवा नगर महामंत्री ठाकुर मुकुल चौहान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें