भाजपा की मंडल कार्यकारिणी का विस्तार
खरखौदा। भाजपा के खरखौदा मंडल अध्यक्ष अशोक पोसवाल के आवास पर शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक पोसवाल ने मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें विशांत त्यागी बिजौली को उपध्यक्ष, रविंद्र तोमर मुंडाली को उपाध्यक्ष, रविंद्र सिंह जिसौरी को उपाध्यक्ष, कल्लू शर्मा अजराड़ा को उपाध्यक्ष, होती लाल मुंडे खरखौदा को उपाध्यक्ष, राजपाल सिंह खानपुर को उपाध्यक्ष, रणजीत सिंह लोटी को उपाध्यक्ष, पंकज त्यागी अतराड़ा को उपाध्यक्ष, जितेंद्र त्यागी कैली को महामंत्री, रोहित गुप्ता खरखौदा को महामंत्री, चंद्रपाल शर्मा अतराड़ा को मंत्री, संजय त्यागी खरखौदा को मंत्री, दीपांशु तोमर खड़खड़ी को मंत्री, अक्षय प्रजापति धनतला को मंत्री, शिवओम गिरि खंदावली को मंत्री, मुनेंद्र मावी चंदपुरा को मंत्री, चंद्रशेखर कौल मंत्री, सीमा प्रजापति को मंत्री, गौरव त्यागी मीडिया प्रभारी व जयकिशन गर्ग को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। मंडल अध्यक्ष अशोक पाल ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।