फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किसान यूनियन के संगठन का विस्तार किया

विज्ञापन
किसान यूनियन की बैठक में पदाधिकरियों को मनोनयन पत्र देते हुए। (स्त्रोत यूनियन) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। किसान यूनियन की बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए महिला विंग की जिला अध्यक्ष छमिया गुरु मां और महिला विंग नगर अध्यक्ष मवाना समीना को नियुक्त किया गया। बैठक मेरठ मंडल अध्यक्ष चौधरी अनिल चिकारा के नेतृत्व में हुई। नगर अध्यक्ष डॉक्टर साहिल सैफी, नगर उपाध्यक्ष अब्दुल वहाब को नियुक्त किया गया। अब्दुल, अयूब, कासिम, असलम, बिंदिया, सद्दाम, सारिक, निसार, मोहम्मद शाहजहा, बृजपाल, भीकम सिंह, हरफूल, संजय, प्रदीप आदि ने किसान यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। नगर अध्यक्ष डॉक्टर साहिल सैफी ने कहा कि मवाना नगर में मिल रोड बाईपास पर सड़क में बहुत अधिक गड्ढे हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। जिला अध्यक्ष चौधरी जोगेंद्र सिंह ने कहा है की स्मार्ट मीटर किसी भी कीमत पर नहीं लगने दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें