जानीखुर्द। स्टेप टू सक्सेस स्कूल पांचली मेरठ में 19वीं नाॅर्थ जोन सीबीएसई खो-खो क्लस्टर प्रतियोगिता में चौथे दिन रोमांचक मुकाबले हुए। अंडर 14 वर्ग में सेंट सीएफ एण्ड्यू आगरा और सेंट जेबी स्कूल मुरादाबाद के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें सेंटसीएफ एण्ड्यू आगरा ने 10-05 अंकों से जीत हासिल की। एलए इंटर कॉलेज मेरठ और सेंट मीरा मथुरा के बीच हुए मैच में सेंट मीरा ने जीत हासिल की। डीडीपीएस गाजियाबाद और यदु स्कूल नोएडा के बीच हुए मैच में डीडीपीएस ने 12-06 अंकों से जीत हासिल की। अंडर 17 वर्ग में बीबीएसएम मेरठ और सिद्धार्थ स्कूल सहारनपुर के बीच हुए मैच में बीबीएसएम ने 09-07 अंकों से जीत हासिल की। एसआरएस गजरौला और एसटीएस मेरठ स्कूल के बीच हुए मैच में एसटीएस स्कूल मेरठ ने 12-04 अंकों से जीत हासिल की। सुदिति स्कूल और सेंट एण्ड्यू आगरा के बीच मैच में सुदिति स्कूल ने 15-14 अंकों से जीत हासिल की। अंडर 19 वर्ग में डीडीपीएस गाजियाबाद और ईलाइट स्कूल के बीच हुए मैच में डीडीपीएस ने 16-13 अंकों से जीत हासिल की। प्रधानाचार्य शालिनी राय ने खिलाडियों को बधाई देते हुए कहा कि कि लगन और अनुशासन से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।